image

5 लाख लड्डू श्री महाकाल मन्दिर समिति अयोध्या भेजेगी

उज्जैन टाइम्स ब्यूरो
1055
  • Share on:


5 लाख लड्डू श्री महाकाल मन्दिर समिति  अयोध्या भेजेगी


5 लाख लड्डू के लिए 80 क्विंटल ghee , 90 क्विंटल sugar , चना दाल 70 क्विंटल, रवा 20 क्विंटल, Kaju 10 क्विंटल, किशमिश 5 क्विंटल और एक क्विंटल Cardamom  का उपयोग हो रहा है


शुद्ध देशी घी एवं सूखे मेवे से निर्मित 5 लाख लड्डू (250 क्विंटल) श्री महाकाल मन्दिर समिति  द्वारा  22 january ko अयोध्या भेजे जायेंगे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी  Mahakaleshvar Temple  प्रबंध समिति के द्वारा  शुद्ध देशी घी एवं सूखे मेवे से निर्मित 250 क्विंटल से बनाये जाने वाले पांच लाख लड्डू अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्री राम के मन्दिर के शुभारम्भ अवसर पर नि:शुल्क भेजे जायेंगे।


कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह ने आज दोपहर में चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में निर्मित किये जा रहे लड्डू प्रसाद का निरीक्षण कर इस सम्बन्ध में  दिशा-निर्देश  मन्दिर प्रबंध समिति  प्रशासक को दिये। कलेक्टर ने लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में निर्मित हो रहे लड्डू प्रसाद की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह को मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक  संदीप सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच लाख लड्डू  बनाने  के लिए   80 क्विंटल घी, 90 क्विंटल शकर, चना दाल 70 क्विंटल, रवा 20 क्विंटल, काजू 10 क्विंटल, किशमिश 5 क्विंटल और एक क्विंटल इलायची  का उपयोग हो रहा है .


इस कार्य में मन्दिर समिति के 80 कर्मचारियों के द्वारा लड्डू प्रसाद का निर्माण किया जा रहा है। इनके अलावा लड्डू प्रसाद निर्माण के लिये अतिरिक्त 100 कर्मचारियों को लगाये जायेंगे।


पांच लाख लड्डू के बनाने के बाद उन्हें पैकेट में पैकिंग कर अयोध्या में भगवान राम के मन्दिर के शुभारम्भ के पूर्व उज्जैन से अयोध्या भेजे जायेंगे।  एक लड्डू का वजन 50 ग्राम रहेगा।

🐍 उज्जैन में सड़क पर मिला दुर्लभ Red Sand Boa, वन विभाग ने सुरक्षित बचाकर जंगल में छोड़ा

खेत की मेड़ से राष्ट्रपति भवन तक — उज्जैन के 13 वर्षीय जयसिंह की प्रेरक कहानी

उज्जैन : क्या उज्जैन को अपना हवाई अड्डा मिलेगा?

नए उज्जैन कलेक्टर: खुद पर लगाया जुर्माना!

उज्जैन की कैडेट तनिष्का पंथी का चयन RDC के लिए

उज्जैन को दुनिया की पहली वैदिक घड़ी

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार 2023

महाकाल की नगरी में शिवराज का काम-उज्जैन को बहुत याद आएगा

उज्जैन सोचे : मेरा विकास का नंबर क्या अब आएगा?

उज्जैन सिंहस्थ : कुंभ मेला 2028

सबसे पहले महाकाल, उसके बाद दूसरा काम - मुख्यमंत्री मोहन यादव

प्रोफ़ाइल: मोहन यादव, मप्र के 19वें मुख्यमंत्री, उज्जैन से